राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया समर कैम्प का समापन

Posted On:- 2022-06-01



कोरबा (वीएनएस)।  श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल के 15 दिवसीय समर कैम्प समापन समारोह अयोजित हुआ इस अवसर पर सम्मान, व अन्य कार्यक्रमो का अयोजन हुआ श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल के 15 दिवसीय निःशुल्क समर कैम्प का समापन समारोह स्कुल के प्रागंण में अयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया उपस्थित हुये। कार्यक्रम कि शुभारंभ माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन के प्रतिमा पर माल्याप्रपण व दीपप्रज्जवलित कर कि गई इस अवसर पर विद्यालय अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष जयराम बंसल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रतिवर्ष इस तरह के समर कैम्प का अयोजन किया जाये इसके साथ ही आयोजित कैम्प के संबंध में जानकारी दी गई इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने अपने उदबोधन में कहा कि समर कैम्प का अयोजन स्कुल में किया गया जिससे बच्चों का शरीरिक व मानसिक विकास हुआ कैम्प में सिखे गये सभी कार्यो को विद्यालय में भी सिखाया जाये । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उदबोधन में कहा कि समर कैम्प का समापन समारोह के अवसर पर स्कुल के बच्चों के अंदर काफी उत्साह रहा उसे देखते हुए समर कैम्प पुरी तरह से सफल रहा, बच्चों का वोद्धिक विकास भी हुआ उन्हें आध्यमिक लाभ मिला मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि समर कैम्प में बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम में आयोजित किये गये अग्रवाल सभा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय व महाविद्यालय का संचालन कर योगदान दे रही है बच्चों को यह सिखने को बहुत कुछ मिला होगा पढाई के साथ साथ यह भी जरूरी है जिनका लाभ बच्चो के मिलेगा । इस अवसर पर बच्चों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में अपने सेवाये देने के लिए उपस्थित हुये प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया गया जिसमें वैदिक गणित श्रीमति शोभा सोनी, चित्रकला में विवेक अग्रवाल दीक्षा देवांगन अनीता सिंघल, गार्गी मित्रा, माही अग्रवाल, इंग्लिस लेखन श्रीमति संजीता गार्डिया, हिन्दी लेखन श्रीमति अनीता सक्सेना, योगा श्रीमति निशा दीवान जुंबा श्रीमति पिंकी सिद्धु प्रोत्साहन कर्ता कौशलन्द्र साओ, को सम्मान दिया गया ।