नवीन जिला में कार्य करने इच्छुक अधिकारी कर्मचारी एक सप्ताह में करें आवेदन

Posted On:- 2022-06-01



सूरजपुर (वीएनएस)।  सरगुजा संभाग अंतर्गत नवीन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का गठन किया गया है।  जिले के अंतिम अधिसूचना के प्रकाशन उपरांत जिला कार्यालय एवं भू अभिलेख कार्यालय हेतु शासन द्वारा सेटअप स्वीकृत किया गया जाएगा। कार्यालय एवं अनुविभागीय अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर कार्य करने के इच्छुक अधिकारी, कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त कर एक सप्ताह के भीतर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि आवेदन को अग्रिम कार्यवाही हेतु उच्च विभाग को भेजा जा सके।