देखें वीडियो : सड़क पर खड़े सांड पर अचानक किसी ने फेंक दिया पानी, फिर जो हुआ...

Posted On:- 2022-06-01



नई दिल्ली (वीएनएस)। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते है जिसे देखकर या तो हंसी आ जाए या फिर आपके रोंगटे खड़े हो जाए। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है। दरअसल कई बार इंसान अपनी परेशानियों को खुद ही न्यौता देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस वीडियो में। जहां एक सांड शांत होकर रोड पर खड़ा था, तभी अचानक किसी ने उस पर पानी फेंक दिया।

फिर क्या था सांड गुस्से में बेकाबू हो गया। उसके बाद देखते ही देखते सड़क पर चलते लोगों पर हमला बोलने लगा। इस दौरान साईकिल से जा रहे एक चाचाजी इस सांड की चपेट में आ गए। सांड ने उन्हें बुरी तरह से उठा कर पटक दिया। इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Animal Power (@animals_powers)