बस यही कहने को रह जाता है

Posted On:- 2022-06-01



राजनीति में पार्टी आलाकमान से कोई गलती हो जाती है तो यह वहां के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वह उसे सही ठहरायें तथा हर तरह से उसे ठीक बताया जाए। छत्तीसगढ़ से किसी एक को भी राज्यसभा का सदस्य न बनाकर कांग्रेस आलाकमान ने जो गलती की है। उसकी कांग्रेस नेता भले की आलोचना न करें लेकिन राज्य के लोग व राज्य के राजनीतिक दल तो उसे गलत बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ी नेताओं की उपेक्षा तथा छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बता रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपश बघेल आलाकमान के फैसले को सही नहीं बताएंगे तो कौन बताएगा। यूपी व बिहार के नेताओ को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाने व नामांकन भरने के बाद भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्यसभा अपर हाउस है। वहीं देश के अंदर व बाहर दोनों की समस्याओं पर बात होती है। कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों को हाउस का अनुभव है,लिहाजा वे वहां अपनी बात रखेंगे। जहां तक राज्यसभा में दूसरे राज्य के प्रत्याशियों को भेजने का सवाल है तो सभी दल ऐसा करते हैं। अभी भाजपा ने यूपी से आंध्र तेलगांना के नेता का नामांकन कराया है। इसलिए कांग्रेस ने ऐसा किया है तो यह कोई गलत थोड़ी न किया है।सभी दल करते हैं इसलिए कांग्रेस ने किया है, सभी दलों के लिए यह सही है तो कांग्रेस के लिए भी सही है। यानी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है तो कोई गलत नहीं किया है।भूपेश बघेल बता रहे है कि दोनों प्रत्याशी की योग्यता यह है कि उन्हें हाउस का अनुभव है इसलिए चुना गया है। छत्तीसगड़ के लोग तो सवाल करेंगे ही कि जब छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्यसभा भेजा ही नहीं जाएगी तो उन्हें अनुभव कैसे होगा। फिर तो हर बार यही कहकर कि छत्तीसगढ़ के नेताओं को हाउस का अनुभव नहीं है, इसलिए नहीं भेजा जाता है। इसीलिए बाहरी लोगों को भेजा जाता है। हर बार कम से कम छत्तीसगढ़ से एक कांग्रेस या भाजपा नेता को तो राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए। ताकि राज्य के नेताओं को भी हाउस का अनुभव होता रहे। वह भी आलाकमान की नजर योग्य समझे जाएं। वैसे कांग्रेस की पंरपरा रही है कि आलाकमान जिसे चुन लेता है वह हर तरह से योग्य होता है, हर तरह से योग्य माना जाता है। छत्तीसगढ़,राजस्थान जहां भी कांग्रेस प्रत्य़ाशी थोपे गए हैं, वहां के नेताओं की प्रतिक्रिया से तो असंतोष झलकता है तथा राष्र्टीय मीडिया ने भी आलाकमान के चुन हुए प्रत्याशियों की आलोचना की है कि राज्यसभा के लिए चुन हुए प्रत्याशियो की सूची को देखने पर ऐसा नहीं लगता है कि नव संकल्प शिविर के बाद कांग्रेस व कांग्रेस आलाकमान में कोई बदलाव आया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जिन लोगों को राज्यसभा सदस्य बनाया गया है उससे न तो राष्र्टय स्तर पर कांग्रेस मजबूत होने वाली है न ही राज्य स्तर पर।यदि राज्य के लोगों को ही प्रत्याशी बनाया गया होता तो राजस्थान व छत्तीसगढ़ जहां अगले साल चुनाव होना है, वहा कांग्रेस राज्यस्तर पर तो मजबूत होती। गांधी परिवार के आसपास रहने वाले लोगों को राज्यसभ का प्र्तयाशी बनाकर कांग्रेस आलाकमान ने जो गलती की है उसका खामियाजा अगले चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भुगतेगी। कांग्रेस में नेताओं का असंतोष वैसे ही आलाकमान के लिए बड़ी समस्या है राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा के बाद जो असंतेष पैदा हुआ है वह आने वाले दिनों में किसी रूप में सामने आएगा।अभी यह स्ष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता लेकिन इससे काग्रेस को जो नुकसान होगा उसकी भरपाई आसानी से नहीं हो सकेगी।