फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम...

Posted On:- 2022-06-01



दन्तेवाड़ा (वीएनएस)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना किरंदुल के अपराध क्रमांक 29/2022 धारा 302,34 भादवि प्रकरण के आरोपी भीमा ताती पिता मंगडू राम उम्र 25 वर्ष साकिन कुंजाम पारा कलेपाल धारा सदर का अपराध घटित कर फरार हो गया है। आरोपी को हर संभव प्रयास कर पतासाजी किया गया है, किन्तु आरोपी नहीं मिला है। इस संबंध में उक्त प्रकरण में आरोपी भीमा ताती पिता मंगडू राम के बारे में जो कोई भी जानकारी देगा, गिरफ्तार करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा जिससे प्रकरण में फरार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जा सके उसे राशि 5000 (पांच हजार रूपये) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। आरोपी की गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा का होगा। संपर्क नंबर-पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा 07856-252224, 9479194300, 07856-252862, 6267199009 94791-94315, 9424101786।