धमतरी (वीएनएस)। भारत सरकार युवा कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नेशनल एडवेंचर अवार्ड तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार हेतु पात्रता रखने वाले प्रतिभागियों से आवेदन 16 जून तक ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इसके लिए वेबसाइट http://awards.gov.in पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होगा। ऑफलाइन आवेदन प्राप्त होने पर उन विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की उपरोक्त वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है।