डूंडा में हो रही थी अवैध प्लाटिंग, निगम ने चलाया बुलडोजर...

Posted On:- 2022-06-01



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के डुंडा में अवैध प्लॉटिंग पर निगम अमला ने बुलडोजर चलाया है। निगम के बुलडोजर के बाद अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगा दी गई है। जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया ने बताया, 2 एकड़ क्षेत्र निजी भूमि में अवैध मुरूम सडक बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसपर थ्रीडी की सहायता से रोड काटकर, आवागमन अवरूद्ध करके स्थल पर प्रभावी रोक लगाईं गई है।

उन्होंने बताया, रायपुर तहसीलदार को निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग से पत्र लिखकर वास्तविक भू स्वामी और जमीन से संबंधित जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलते ही वास्तविक भू स्वामी पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।