अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted On:- 2022-06-01



  कवर्धा(वीएनएस)। कबीरधाम जिला अंतर्गत जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति कबीरधाम के अधीनस्थ संचालित शाला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी, अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन के लिए निर्धारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. एवं अन्य पद की पूर्ति के लिए 8 जून को अपरान्ह 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। 10 जून को सबेरे 11 बजे से आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों का वॉक इन इंटरव्यू कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम प्रथम तल कलेक्ट्रोरेट कबीरधाम में आमंत्रित किए गए है।