कवर्धा(वीएनएस)। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने तथा निगरानी एवं निरीक्षण के लिए कलेक्टोरेट के अधीक्षक कक्ष में जिला स्तरीय बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07741-232609 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारी को किसी भी आपात स्थिति में नोडल-प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गौते, मोबाईल नंबर 93037-17818 पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।