कवर्धा(वीएनएस)। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक और क्षेत्रिय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) की नियुक्ति की जाएगी। यह पद अशासकीय, पूर्णतः अस्थाई होंगे एवं निर्धारित एवं नियत की गई अवधि (9 माह) के अंतर्गत सीमित होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट में अवलोकन कर सकते है।