बच्चों ने चित्रों से हरे-भरे पर्यावरण का संदेश दिया

Posted On:- 2022-06-01



बीजापुर (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा टुमॉरो फाऊंडेशन द्वारा संचालित बालगृह बीजापुर में नीति आयोग के सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के नेतृत्व में इस विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "ओनली वन अर्थ" पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 13 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के भीतर की छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आया। बच्चे पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश अपने चित्र के माध्यम से दे दिया। साथ ही मानव द्वारा हस्तक्षेप से पर्यावरण पर सकारात्मक जैसे भूमि में पौधें लगाकर कैसे हरियाली से भरा जा सकता है और नकारात्मक प्रभाव जैसे बढ़ती हुई कारखानों से वायु प्रदूषण, अनावश्यक वृक्षों की कटाई से बढ़ रही समस्याओं को अपने चित्रों से प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में बालगृह के अधीक्षक मिथलेश कुमार राय, बाल कल्याण अधिकारी महेंद्र कश्यप, गांधी फेलो अरुण कुमार के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।