सूरजपुर(वीएनएस)। स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में प्रवेश वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा पहली से बारहवीं तक छात्र, छात्राओं के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से 31 मई को संपन्न की गयी । मंगलवार को स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में चयन समिति की बैठक आहूत कर सभी रिक्त पदों की भर्ती का चयन सूची तैयार कर विद्यालय में चस्पा किया गया हैं द्य विद्यालय में प्रवेश के लिए कुल 361 फॉर्म (297 ऑनलाइन 64 ऑफलाइन) प्राप्त हुए थे जिसमें पात्र छात्र, छात्राओं की सूची अलग कर कक्षा पहली में कुल 50 सीट तथा कक्षा दूसरी से नवमी तक सभी कक्षाओं में 10 सीट के लिए भर्ती प्रकिया पूरी की गयी एवं चयनित छात्र, छात्राओं की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी हैं, जिसे विद्यालय में उपस्थित होकर देखा जा सकता हैं कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं तथा बारहवीं में जितने आवेदन आये थे सभी का चयन किया गया हैं । सभी चयनित छात्र, छात्राओं के अभिभावक अपने सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ एक नग छायाप्रति व 4 पासपोर्ट साइज फोटो 5 जून तक जमा कर सकते हैं।