कलेक्टर ने ली विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक

Posted On:- 2022-06-01



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रितेश कुमार कलेक्टर ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अन्य अधिकारीगण सहित विभिन्न समाज प्रमुख उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न समाज प्रमुखों जिला मुख्यालय में भूमि आबंटन के संबंध में चर्चा की तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी समाज को भूमि आवंटित किये जाने की बात कही। सभी समाज के प्रतिनिधियों से समिति गठित कर उसका पंजीयन करने को कहा, इस दौरान विभिन्न समाज प्रमुखों द्वारा अपने समाज के लिए सामाजिक भवन हेतु भूमि आबंटन की बात कही।

कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकित करने एवं नक्शें खसरे के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक भवन निर्माण के लंबित कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को कहा।