रायपुर (वीएनएस)। मंत्रिमंडल संग मुख्यमंत्री बघेल नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज देखने पहुंचे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकप्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर यह फ़िल्म आधारित है। इसका निर्देशन मनोज वर्मा ने किया है। थिएटर में उनके साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा व अन्य नेता भी उपस्थित हैं ।