10 दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ

Posted On:- 2022-06-01



रायपुर (वीएनएस)। स्व श्रीमति निर्मलादेवी लुंकड़ धर्मपत्नी स्व चंदनमल लुंकड़ (चंदन मुनि) की स्मृति में ललित, संजय, संतोष, पवन, लुंकड़ परिवार द्वारा प्रायोजित वर्ष 2022 का ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर का आयोजन 1 से 10 जून तक महावीर भवन नयापारा में किया जा रहा है। इस शिविर में धार्मिक शिक्षा बोर्ड पर आधारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करवाई जायेगी तथा विशेष ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शिविर की समय सारिणी की जानकारी देते हुए अजय जैन व जितेन्द्र गोलछा ने बताया कि सुबह 6.15 से 7.30 बजे तक 20 वर्ष से अधिक आयु वाले के लिए, सुबह 8.00से 11.30 बजे तक 5वर्ष से 19 वर्ष आयु वाले सभी लोगो के लिए तथा महिलाओं के लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक इस शिविर का आयोजन होगा