विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

Posted On:- 2022-06-01



बिलासपुर (वीएनएस)।शहर में बरसात के दिनों में होने वाली पानी निकासी की समस्या एवं अरपा नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा नगर निगम कार्यालय विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-471224 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कक्ष प्रत्येक दिन 24 घंटे कार्य करेगा। बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए अधीक्षण अभियंता नीलोत्पल तिवारी को नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता क्रांति कुमार सिंह एवं अनुपम तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।