15 साल में भाजपा को 49 से 15 सीट पर पहुंचाने वाले डॉ. रमन सिंह पहले अपने गिरेबान में झांके : विनोद

Posted On:- 2022-06-01



रायपुर (वीएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के डायरेक्टर विनोद तिवारी ने कहा की कांग्रेस पर उगली उठाने से पहले रमन सिंह अपने गिरेबान में झांके। 15 साल के कार्यकाल में भाजपा को 49 सीट से 15 सीट पर ले आए। आज वो किस मुँह से ये बात कर रहे है अब इनकी पूछ परख भाजपा में बंद हो गई है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को लगातार 15 साल लूटने और लुटवाने की सजा दे कर जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये जग ज़ाहिर है की रमन सिंह ने स्वयं कहा था की 1 साल कमीशन न ले तो भाजपा की सरकार फिर बन जाएगी। मतलब स्पष्ट था की जो लूट छत्तीसगढ़ में मची थी उसकी पूरी जानकारी और सहभागिता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की थी।

नरेंद्र मोदी सरकार को किसानो की सरकार बताने वाले रमन सिंह ने चापलूसी की हद कर दी जबकि देश में किसानो ने एक साल तक हड़ताल की। किसानो को मोदी सरकार ने खेत से उठा सड़क में बैठने मजबूर कर दिया। इस आंदोलन में 650 किसानो की जान गई। आप किस मुँह से मोदी सरकार की तारीफ़ कर रहे हैं। रमन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 2300 किसानो ने आत्महत्या की थी, आज आप किस मुँह से किसानो की बात कर रहे है।

विनोद तिवारी ने कहा कि किसान हितैषी भूपेश सरकार का काम देखिए, आज छत्तीसगढ़ का किसान कितना ख़ुशहाल है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के 2 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों का 61 सौ करोड़ रुपया कर्ज माफ़ करने की घोषणा की। किसानो को 25 सौ रुपया क्विंटल धान का दिया, भूमिहिन मज़दूरों परिवारों को 7 हजार सालाना देना शुरू किया। 1 अरब 20 करोड़ का किसानो गौ पालकों से गोबर ख़रीदा। आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है। रमन सिंह स्वयं भी कांग्रेस सरकार के द्वारा 25 सौ रुपया में धान खरीदी का लाभ उठा रहे है और सरकार की बुराई भी करते हैं यही है इनका दोहरा चरित्र।