नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह ने ग्रहण किया पदभार

Posted On:- 2022-06-01



भैयाथान (वीएनएस)। राजस्व अनुभाग भैयाथान के नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी सागर सिंह ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां पहुंचने पर तहसीलदार ओपी सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार एवं विभाग के सभी कर्मचारियों व पटवारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरण का निपटारा समयावधि पर कराना तथा सीमांकन हेतु प्राप्त आवेदन को अतिशीघ्र कराया जाएगा। किसानो को समय पर खाद बीज मिले संबंधित विभाग यह सुनिश्चित कर लें। राज्य सरकार ने गत दिनों यहां के एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत का स्थानांतरण बस्तर कर दिया है।