खरसिया (वीएनएस)। मदनपुर खरसिया निवासी संगीत शिक्षक एवं शास्त्रीय गायक रामप्रसाद सारथी के पोते मास्टर चिराग सारथी ने ऊंची छलांग लगाई है। यहां आयोजित अखिल भारतीय शास्त्रीय गायन में चिराग सारथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पुणे में अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें खरसिया मदनपुर निवासी चिराग़ सारथी ने पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। चिराग सारथी को दुबई में विश्व स्तर पर आयोजित शास्त्रीय गायन के लिए दुबई से आमंत्रण मिला है। चिराग का दुबई में अगस्त 2022 में होने वाले विश्वस्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में सम्मिलित होना तय है।
उल्लेखनीय है कि पुणे शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में किसी को भी प्रथम स्थान हासिल नहीं हुआ, क्योंकि इस प्रतियोगिता में अंक निर्धारित है 80% से ऊपर स्थान पाने वाले को प्रथम 80-70% के बीच आने वाले प्रतिभागी को द्वितीय एवम 70-60% को तृतीय स्थान प्राप्त होता है। सम्पूर्ण भारत मे चिराग़ सारथी ने भारतीय स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहराया है।
चिराग़ सारथी की उम्र 12 वर्ष है। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया में 7 का विद्यार्थी है। पिता घनश्याम सारथी अलोक इंटरनेशनल स्कूल रजघट्टा मे संगीत शिक्षक है और उनके दादा रामप्रसाद सारथी आंल इंडिया स्तर के शास्त्रीय ग़ज़ल, भजन, क्लासिकल गायक के साथ संगीत शिक्षक है। मास्टर चिराग़ सारथी के चमकीली सफलता से उनके सहपाठी गणों में उनके परिवार में छत्तीसगढ़ सारथी समाज के साथ पूरे खरसिया नगर में हर्ष व्याप्त है।