प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की

Posted On:- 2022-06-02



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल महिला मुक्केबाजों- निकहत ज़रीन, मनीषा मौन और परवीन हुडा से मुलाकात की। इन मुक्केबाजों ने हाल में विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं। निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मनीषा मौन और परवीन हुडा को कांस्य पदक मिले। निकहत प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज हैं। श्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भारत को गौरवान्वित करने वाली इन विशिष्ट प्रतिभाओं से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई तथा उनसे खेल के प्रति उनकी लगन और जीवन यात्रा के संबंध में व्यापक बातचीत हुई। श्री मोदी ने भविष्य की उपलब्धियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।