महेंद्र सिंह धोनी की दरियादिली ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो...

Posted On:- 2022-06-02



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर अपने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है । हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी का एक दिव्यांग फैन से बातचीत का एक वीडियो और तस्वीरें तेजी वायरल हो रहा है। इसमें वह एक प्यारी दिव्यांग फैन के साथ बात करते हुए हसंते हुए दिख रहे हैं। धोनी के दिव्यांग फैन से मिलने के बाद सीएसके के फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by LAVANYA PILANIA (@heartqueen_lavanya)

दिव्यांग बच्ची से मिलकर एक बार फिर धोनी ने साबित कर दिया कि वो जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। फैंस का भी ये ही कहना है। धोनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में दिव्यांग फैंस ने बताया कि वह एमएस धोनी से मिलने की खुशी को ‘शब्दों’ में बयां नहीं कर सकती है, यह बताते हुए कि सीएसके कप्तान ‘दयालु, मधुर और मृदुभाषी’ है। फैन ने महान भारतीय कप्तान को अपना ‘कीमती समय’ देने के लिए धन्यवाद दिया है। बच्ची ने धोनी का एक खास स्केच भी बनाया।

धोनी को अपने सामने देखकर दिव्यांग फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके आखों से आंसू छलक पड़े। तब धोनी ने उसके आंसू पोंछकर नहीं रोने को कहा। धोनी ने जिस अंदाज में इस दिव्यांग फैन से बात की उसे देखकर लोगों ने भी उनकी खूब सराहना की। सोशल मीडिया पर धोनी की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग इस तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट्स करते हुए धोनी की प्रशंसा कर रहे हैं।

इस सीजन IPL में कुछ खास नहीं रहा चेन्नई की टीम का प्रदर्शन

वहीं अगर IPL 2022 की बात करें तो में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। सीजन शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तानी की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को मिली। जडेजा कप्तानी के दबाव को सह नहीं पाए और उन्होंने बीच में कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद दोबारा धोनी को कमान सौंपी गई। चेन्नई की टीम लीग मैचों में अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही। हालांकि धोनी आने वाले सीजन में अच्छी वापसी की उम्मीद जताई है।