फिर भ्रष्टाचार का मुद्दा सतह पर

Posted On:- 2022-06-02



राजनीति में कुशल नेता वह मुद्दा समय-समय पर उठाता रहता है जिस पर जनता सबसे ज्यादा यकीन करती है।पीएम मोदी कुशल नेता हैं वह ऐसा मुद्दा ही नहीं उठाते जिस पर जनता यकीन नही करती है। वह ऐसा मुद्दा समय-समय पर उठाते हैं जिस पर जनता आसानी से यकीन करती है।अब तक वह परिवारवाद का मुद्दा उठा रहे थे। इस को उठाकर वह कांग्रेस सहित ज्यादातर विपक्षी दलों को लोकतंत्र व देश के लिए खतरा बता रहे थे। राजनीति में जो भी परिवारवादी दल हैं, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी वहीं करते हैं। कुछ ही सालों मेें उनके पास कई हजार करोड़ की संपत्ति हो जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बसपा,सपा व राजद हैं। तीनों परिवारवादी दल है तथा तीनों के नेताओं ने बहुत पैसा कमाया है। यानी परिवारवादी दल को जनता चुनेगी तो वह भ्रष्टाचार कर अपना घर भरेगा। जब मोदी इन परिवारवादी दलों की आलोचना करते हैं तथा इनकों हराने की बात करते हैं तो वह यह भी कह रहे होत हैं कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं है, इसलिए उसके नेता भ्रष्ट भी नहीं है। सबसे बड़ी बात पीए मोदी खुद इसकी मिसाल हैं, वह मुख्यमंत्री रहे 15 साल,पीेएम 8 साल से हैं लेकिन उन पर व्यकितगत भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। वह ईमानदार है, उनका परिवार राजनीति में नहीं है।उनका परिवार पहले जितना गरीब था आज भी उतना ही गरीब है। मोदी के ईमानदार होने का फायदा भाजपा को होता है। वह कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलो से जनता को बेहतर नजर आती है। यह भी भाजपा की जीत का एक प्रमुख कारण है। पीएम मोदी व भाजपा जानते हैं कि कांग्रेस पर निरंतर वार करके पस्त कर देने से भाजपा की जीत आसान होती है इसलिए मोदी व भाजपा कांग्रस से ज्यादा कांग्रेस नेतृत्व पर कड़ा प्रहार करते हैं। अब कांग्रेस जब संभलने का प्रयास कर रही है तो पीएममोदी व भाजपा ने नेशनल हेराल्ड का मामले को उठा दिया है। ईडी के नोटिस देते ही मीडिया में नेशनल हेराल्ड का मामला फिर चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस को मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पहला चुनाव हराया था। भ्रष्टाचार ऐसा मुद्दा है जिसका सामना कांग्रेस सहजता से नहीं कर पाती है। क्योंकि वह ज्यादा समय सत्ता में रही है तथा उसकी सरकार व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं. इसलिए जब भी कोई काग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरो लगाता है तो देश उस पर आसानी से यकीन कर लेता है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर इतनी राजनीति की गई है कि वह और भ्रष्टाचार एक दूसरेके पर्याय हो गए हैं। इस नरेटिव को बदल पाना सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इधर राज्यो में कांग्रेस राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास कर रही है और उधर भाजपा नेशलन हेराल्ड मामले को फिर मीडिया में मेन खबर बनाकर गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को सामने ला रही है। देश को बता रह है जिसे पूरी कांग्रेस पार्टी अपना नेता बनाना चाहती है,वह राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले का आरोपी है और जमानत पर है। उसे ईडी ने पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। नेतृत्व पर भाजपा के हमले से पस्त कांग्रेस और पस्त होगी।उसका सारा ध्यान फिर पार्टी को दुरुस्त करने, नेतृत्व की रक्षा में लग जाएगा। कांंग्रेस का सारा समय नेतृत्व की रक्षा में लगेगा और नेतृत्व का सारा समय पार्टी को कैसे बचाया जाए इस पर लगा रहेगा। यही भाजपा चाहती है यही हो रहा है।