कार्यशाला में जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने पर दिया जोर

Posted On:- 2022-06-02



गरियाबंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने, कोटपा एक्ट 2003 का पालन सुनिश्चित किये जाने व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रावधानों की जानकारी तथा जिलें को तम्बाकू मुक्त बनाने लोगों को सतत् जनजागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मानसिक तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता के लिए 2 जून को जिला पंचायत गरियाबंद के सभा कक्ष में अंतर विभागीय प्रशिक्षण,कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ एन.आर. नवरत्न से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यशाला में जिलें के पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यशाला में शिवम् नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियांे द्वारा ‘‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस‘‘ के अवसर पर बनाये गये ड्राईंग का प्रदर्शन किया गया तथा चयनित तीन ड्राईंग को प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि तम्बाकू सेवन से मुंह का कैंसर होता है, दांत खराब होते है, आँखे कमजोर होती है, हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है तथा उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। तम्बाकू एवं ध्रुम्रपान के सेवन से इंसान का फेफड़ा खराब हो जाता है तथा नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।