सर्प के डसने से मृत्यु होने पर सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-02



उत्तर कांकेर(वीएनएस)-कलेक्टर चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अंतागढ़ तहसील के ग्राम चंगोड़ी के 1 वर्षीय बालिका कुमारी सुनीता कोमरा की सर्प डसने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता महंगूराम कोमरा और मनारो कोमरा के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान अंतागढ़ तहसीलदार के द्वारा हितग्राही के बैंक खाता में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा।