भोपाल (वीएनएस)। मप्र की राजधानी भोपाल के शाहपुरा में एक 3 मंजिला मकान गिर गया। भोपाल के कलेक्टर अविनाश लावण्या ने कहा कि किसी के निजी मकान को तोड़ने का कार्य चल रहा था। घटना के में एक मज़दूर के की मौत हो गई, वहीं 2 घायल हुए।
बताया जा रहा है कि 3 मंजिला मकान 25 साल पुराना था। ये मकान किसी पुलिस अधिकारी का था, जिसे तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार रात मकान का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान यह हादस हुआ है। मकान को तोड़ने के लिए 5 मजदूरों को लगाया गया था। मकान गिरते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दौड़कर 4 मजूदरों को बचा लिया। फिलहाल घायलों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानिय लोगों के अनुसार बुजुर्ग मजदूर की घटना में मौत हो गई है। मजदूर की पहचान 65 साल के रामविलास कहार के तौर पर की गयी है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लावण्या ने कहा कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूचना मिलने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, पू्र्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद समेत कई बड़े अधिकारी वहां पहुंचे।