पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर10 जून को

Posted On:- 2022-06-02



दन्तेवाड़ा(वीएनएस)। सचिव वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सेवानिवृत्तसदिवांगत कर्मचारियों के आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों को आनलाईन तैयार कर प्रेषित किये जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो एवं प्रेषित प्रकरणों का निराकरण समयावधि में निराकरण किया जा सकें। इस संबंध में कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन जगदलपुर छ०ग० द्वारा जिला दन्तेवाड़ा में 10 जून को प्रशिक्षण एवं विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण स्थल संयुक्त भवन कलेक्टोरेट सभाकक्ष तृतीय तल में 10 जून को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रशिक्षण एवं 2 बजे से 6 बजे तक पेंशन शिविर स्थल कार्यालय जिला कोषालय दन्तेवाड़ा रखा गया है।