दन्तेवाड़ा(वीएनएस)।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी नेे जिले में स्थित जनपद पंचायतो में उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिसके अनुसार जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के लिए रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. कल्पना ध्रुव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर यशोदा केतारप तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र नेरली, भोगाम, कावड़गांव, डुमाम एवं मोलसनार है। जनपद पंचायत गीदम के लिए संतोष कुमार ध्रुवे, रिटर्निंग ऑफिसर अमित भाटिया सहायक रिटर्निंग आफिसर पंचायत नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र समलूर एवं जनपद पंचायत कुआकोण्डा के लिए महेश कुमार कश्यप, रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत एवं प्रभाकर कुमार चन्द्राकर को सहायक रिटर्निंग आफिसर पंचायत नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र अरनपुर, हिरोली, जबेली, फूलपाढ़, एवं नीलावाया निर्धारित किया गया है।