दन्तेवाड़(वीएनएस)।। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में 8 जून को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। संस्था का नाम ए. एस. चौहान एण्ड कम्पनी दन्तेवाड़ा में एडवाइजर, एकाउंटेंट, बैंक आडिटर पदों की रिक्तियां प्राप्त हुई है. इच्छुक आवेदक/आवेदिका प्रात 11 से 3 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एक-सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र ए. एस. चौहान एण्ड कम्पनी मेन रोड दंतेवाड़ा होगा। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।