स्व. एमएस सिंह देव की जयंती पर ग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2022-06-02



अंबिकापुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के पिता व अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष स्व एमएस सिंह देव की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।वृद्धजनों को फल और मिठाइयों का वितरण,महामाया मंदिर में भंडारा समेत जिले भर में कई कार्यक्रम हुए।

कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने स्व.सिंहदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण मिश्रा ने स्व महाराज के सरगुजा के लोगो से जुड़ाव के किस्से सुनाए। इससे पहले राज परिवार की कुलदेवी मां महामाया के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रतिक्षा बस स्टैंड स्थित एमएस सिंहदेव चौक पर स्व.सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लिया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को फल, मिठाईयां और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर मो इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, सैय्यद अख्तर हुसैन, आशीष वर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मदन जयसवाल, प्रभात रंजन सिन्हा, माधवेंद्र सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, मधु दीक्षित, मालती सिंह, एंजेला केरकेट्टा, पूर्णिमा सिंह, प्रमोद चौधरी, ग्राम पंचायत अजीरमा के सरपंच, उपसरपंच सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

शौचालय के लिए 5 लाख की घोषणा कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के स्थानीय प्रमुख डी के राय ने वृद्धाश्रम की शौचालय की खराब हालत की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विधायक मद से ₹500000 शौचालय की मरम्मत के लिए स्वीकृत किया है। इसके पूर्व भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर जिला पंचायत ने 5 लाख रूपए भवन की मरम्मत के लिए मंजूर हुआ था। उक्त राशि से महिलाओ के कक्ष की मरम्मत कराई गई थी।