नशीली दवाई बेचने वाला युवक गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-02



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। पटना पुलिस ने नशीली दवाई व इंजेक्शन बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पंचायत चम्पाझर निवासी सुजीत प्रजापति अवैध नशीली दवाई व इंजेक्शन की बिक्री कर रहा है।मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर तलाशी ली तो घर अन्दर पेटी छुपा कर रखे 13 पत्ती (104) नग स्पाज्मो कैप्सूल 12 नग बूप्रेनारफीन इंजेक्शन 12 नग एविल का वायल वही बिक्री की रकम बरामद किया।पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 22 (सी) एनड़ीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सौरभ कुमार द्विवेदी लवाग सिंह प्रमीत सिंह अजीत राजवाड़े कन्हैया लाल उइके रंजना खलखो का सराहनीय योगदान रहा।