बड़ी खबर : रायपुर पहुंचा हरियाणा का विधायक दल

Posted On:- 2022-06-02



पार्टी को क्रॉस वोटिंग का डर

रायपुर (वीएनएस)। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर से हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाया गया है। थोड़ी देर पहले ही विशेष विमान से सभी रायपुर पहुंचे। राज्यसभा के लिए 10 जून को वोटिंग है। इससे पहले सभी यहां रहेंगे और वोटिंग के दिन हरियाणा जाएंगे। रायपुर एयरपोर्ट के बाहर दो लग्जरी बसों से विधायकों को मेफेयर लेक रिसॉर्ट ले जाया जाएगा। नव संकल्प शिविर के समापन के बाद संभवतः सीएम भूपेश बघेल व वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ 37 लोगों के पहुंचने की खबर है।