जिले के पहुंचविहीन क्षेत्रों में संचालित हो रहा छठवां मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान

Posted On:- 2022-06-02



अब तक 45 हजार 726 लोगों की हुई मलेरिया जांच

नारायणपुर (वीएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पूरे विश्व में 2020 तक 241 लाख मलेरिया मरीज़ और 6 लाख 27 हजार मलेरिया से मौत - इस बीमारी की भयावहता को बताता है। बात करें वर्ष 2020 कि स्थिति में अबूझमाड़ नारायणपुर की जो पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे ज्यादा मलरिया प्रभावित वाला ज़िला था, जिसका वार्षिक परजीवी सूचकांक मतलब प्रति एक हज़ार व्यक्ति मलरिया मरीज़ों की संख्या ही 66 से भी ज्यादा थी। मलरिया मुक्त बस्तर् छत्तीसगढ़ के पाँच चरण के अभियान मात्र से वार्षिक परजीवी सूचकांक 21.50 ही रह गया। मलेरिया से होने वाली मौतों और इसके दूरगामी परिणाम जैसे खून की कमी, कुपोषण, मात्-मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर को तो नारायणपुर ने दूसरे राज्यों की भाँति ही अंकुश लगा रखा था, पर महामारी का दाग मिटाना ज़िले के लिए अभी ज़रूरी था, इसी तारतम्य में छटवे चरण के अर्धवार्षिक समय में ठीक मानसून के पहले ज़ोरं शोरं से मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 17 मई से प्रारंभ हुए एक पखवाड़ा भी बीत गया है, जिसमें अब तक 45726 हज़ार जनसंख्या का जाँच हो चुका है। अब तक कुल 1005 मरीज़ों में से 341 गर्भवती मातायें के साथ 576 मरीज़ लक्षण विहीन है-जिसका प्रतिशत 57.31 है जो कि अभियान की सफल दिशा का प्रतीक है। हम ऐसे मरीज़ों को खोज रहे जो वाहक बन कर दूसरों को मलेरिया फैला रहे थे, और वार्षिक परजीवी सूचकांक अब तक सिर्फ़ 7 ही रह गया, ये आँकड़े और भी बेहत्तर होंगे जैसा की हमारा अभियान आगे बढ़ेगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी ने कहा कि लक्षण विहीन मरीज़ों को मिलना मलेरिया मुक्त अभियान की सफल दिशा का प्रतीक साबित हो रहा है।

जिले के दुर्गम क्षेत्र और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम उबड़-खाबड़ रास्ते, नदी-नालों को पारकर ओरछा क्षेत्र के वनाचंल गांव जहां आवागमन के साधन नहीं होने के कारण कई किलोमीटर तक दुर्गम मार्गों में पैदल चलकर गांवों के घरों, स्कूल, आश्रम, छात्रावास एवं पैरामिलिट्री कैम्पों में पहुंचकर लोगों के मलेरिया की जांच की जा रही है। मलेरिया मुक्त अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग जिला नारायणपुर द्वारा बीते 17 मई से चल रहे इस सघन अभियान के लक्ष्य 1 लाख 41 हजार के विरूद्ध अब तक 45 हजार 726 मलेरिया जंाच की जा चुकी है, जिसमंे 1 हजार 5 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाये गये हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग टीम ने घरों के साथ-साथ, स्कूलों, आश्रमों, छात्रावासों एवं पैरामिलिट्री कैम्पों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर प्रतिदिन स्वास्थ्य अमले का इन बिहड़ ईलाकों में पहुंचना संभव नहीं है। मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत् स्वास्थ्य अमला जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचकर मलेरिया जांच के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद, कुष्ठ रोग, दाग, खाज, खुजली सहित अन्य चर्म रोगों की भी जांच कर रही है। जांच उपरांत इन मरीजो ंको आवश्यकतानुसार दवाईयां निःशुल्क प्रदान कर रही है। वहीं उचित परामर्श भी दे रही है। मरीज के अधिक बीमार होने की दशा में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा जिला अस्पताल तक लाने की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मलेरिया मुक्त करने हेतु जिले में कार्यक्रम प्रथम चरण का आयोजन 15 जनवरी से 14 फरवरी 2020 तक किया गया था। इस अभियान में नारायणपुर जिले के कुल 1 लाख 73 हजार 991 मलेरिया जांच की गयी थी, जिसमें 11 हजार 551 लोगों पॉजिटिव पाये गये थे। कुल पॉजिटिव दर 6.64 रही। अभियान की सफलता को ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण की शुरूआत 15 जून 2020 से 31 जुलाई 2020 तक की गयी। इस अभियान में जिले के 1 लाख 60 हजार 783 लोगों की मलेरिया जांच की गयी, जिसमें 6 हजार 465 लोग पॉजिटिव मिले, पॉजिटिव दर 4.02 थी। वहीं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत 15 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक की गयी, जिसमें कुल 1 लाख 39 हजार 608 लोगों की मलेरिया जांच की गयी, जिसमें 2 हजार 899 लोग पॉजिटिव मिले, पॉजिटिव दर 2.08 रही। चौथे चरण की शुरूआत 15 जून 2021 से 31 जुलाई 2021 तक संचालित किया गया, जिसमें 1 लाख 42 हजार 269 लोगों की मलेरिया जांच की गयी, 3 हजार 586 लोग पॉजिटिव मिले, पॉजिटिव दर 2.52 रही। इसी प्रकार मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पांचवे चरण में कुल 1 लाख 32 हजार 446 मलेरिया जांच हुई, 2 हजार 847 लोग पॉजिटिव मिले, पॉजिटिव दर 2.15 रही।