रायपुर (वीएनएस)। कैवल्यधाम तीर्थ में 15 दिवसीय जैन संस्कार बालिका शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्नेहयशा मसा ने निश्रा में रखे गए शिविर का उद्देश्य जैन बच्चों में अभी से ही अच्छे संस्कार का बीजारोपण करना है ताकि आने वाले समय में एक अच्छी श्राविका का संस्कार उदित हो। इस संस्कार शिविर में बालिकाओं को जैन धर्म की पूरी बाते सिखाई जा रही है। मंदिर विधि, सूत्र उच्चारण, महावीरजी के संदेश और जैन शास्त्र को पढ़ाया जा रहा है। धर्म के साथ ही शिविर में संस्कार, जीने की कला, व्यावहारिक शिक्षा भी दी जा रही है। शिविर में छत्तीसगढ़ के साथ ही गुजरात, बंगाल, मुंबई, झारखंड, ओडिसा, मध्यप्रदेश जैसे 7 राज्यों के 350 लड़कियों शामिल हुई है। शिविर में संयोजक पंकज चोपड़ा, सह संयोजक नितिन बरमेचा, पंकज भंसाली, अंजली चोपड़ा, योगिता लोढ़ा, उमेश पारख, सपना जैन, दिवस चोपड़ा, उमेश लोढ़ा, रश्मि लूणावत, कृतिका सराफ सेवा दे रहे है।
शिविर में शामिल बालिकाओं की दिनचर्या सुबह 4.30 बजे शुरू कर रात 9 बजे तक चलती है। सुबह ढोल नगाड़ों के साथ बच्चियों को उठाया जाता है। उसके बाद सभी गुरु भगवंतों के साथ सभी 24 तीर्थंकरों के दर्शन और पूजा करते है। इस दौरान सभी नवाणु यात्रा करते है। पूजा के बाद गुरुजनों का प्रवचन होता है। फिर दोपहर से अलग-अलग तरह की क्लासेस होती है। जो शाम तक चलता है। शाम को धर्म, संस्कार, कर्म से संबंधित गेम्स भी खिलवाए जाते है ताकि बच्चों में खेल खेल में अच्छे से धर्म, संस्कार का ज्ञान हो। यहां कोई भी शाम 6:30 बजे के बाद खाना नहीं खाता। उसके बाद सभी 9 बजे तक सो जाते है।
त्याग की भावना जगाने मिल रहे नंबर
संयोजक पंकज चोपड़ा ने बताया कि बालिकाओं में त्याग की भावना जागृत हो इसके लिए अलग-अलग व्यवहार पर हर घटे के हिसाब से प्वाइंट दी जा रही है। यह पहली बार किया जा रहा है। इसमें गरम पानी पीने पर, शांति से भोजन करने पर, रोज पूजा करने पर, खाने के बाद बर्तन धो कर उसके पानी को पीने पर, समायिक करने पर, बिना चप्पल रहने पर, बिना कूलर/पंखे के सोने पर, फ्रेंडशिप और अच्छी बॉन्डिंग पर जैसे कई बातों को लेकर प्वाइंट्स दिए जा रहे है। सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाली टॉप 10 बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
धर्म पर 75 व 30 क्लास जीने की कला पर शिविर में शामिल हुए बालिकाओं को धर्म के साथ ही संस्कार, जीने की कला, व्यावहारिक शिक्षा भी दी जा रही है। पूरे 15 दिनों में धर्म की 30 क्लास, संस्कार पर 30 क्लास और 30 क्लास जीने की कला और विभिन्न मैनेजमेंट पर व्यावहारिक शिक्षा की होंगी। इनमें सेल्फ अवेयरनेस, सायबर सिक्योरिटी, टाइम मैनेजमेंट, पॉजिटिव एटीट्यूट, परिवार का महत्व, कुकिंग, एंगर मैनेजमेंट, माइंड एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट, गोल मैनेजमेंट, प्रभावी भाषण कला, मनी मैनेजमेंट,आर्ट एंड क्राफ्ट, जनरेशन गैप, कैसे बात करना चाहिए, डिसीजन मेकिंग जैसे व्यावहारिक क्लासेस भी दी जा रही है। ताकि बालिकाओं को धर्म का ज्ञान होने के साथ ही व्यावहारिक कोशल भी रहें।
पैरेंट्स को मिलने की अनुमति नहीं संयोजक पंकज चोपड़ा ने बताया कि यहां आए सभी बच्चियों के पैरेंट्स को कैवल्यधाम में बच्चियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके लिए पहले ही फॉर्म में पूरी जानकारी दे दी गई है कि 15 दिनों के बाद ही पैरेंट्स अपने बच्चों से मिल सकते है। इसके अलावा यहां कोई भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता है। बालिकाओं को जरूरत की सारी सुविधाएं भी दी जा रही है। हम चाहते है बच्चे यहां से कुछ अच्छा सीख कर जाए। एक परिवार का कोई मिलने आते है तो दूसरे बच्चों को भी लगता है कि उनके मां-पापा उनसे मिलने आए और कई बार बच्चियां इमोशनल भी हो जाती है। बच्चियों को स्वस्थ रखने के लिए डॉ जसवंत जैन रोजाना 2 बार बच्चो को देखने आते है एवं 1 नर्स 24 घंटे बच्चियों के साथ रहती है।