कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 8 मामले, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-06-02



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.29 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 805 सैंपलों की जांच में 08 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 6 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 62 मामले सक्रिय हैं।

आज दुर्ग, धमतरी एवं रायगढ़ से 1-1, बिलासपुर से 2, रायपुर से 3 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 23 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 13 जिले बालोद, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

इसके अलावा आज 15 जिले राजनांदगांव, बेमेतरा, जशपुर एवं बस्तर में 01-01, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरिया में 02-02, धमतरी, कोरबा एवं मुंगेली में 03-03, रायगढ़ एवं कबीधाम में 05-05, बिलासपुर में 12, रायपुर में 19 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।