
वडोदरा (वीएनएस)। गुजरात के नंदेसरी में दीपक नाइट्रेट कैमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग के चलते पूरा हाईवे बंद कर दिया गया है। मौके पर बचाव कार्य के लिए दमकल की टीम मौजूद है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। हादसे में करीब 15 कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से एक के बाद एक करीब 8 धमाके सुने गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।