चंपावत उप चुनाव में सीएम धामी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस की जमानत जब्त...

Posted On:- 2022-06-03



चंपावत (वीएनएस)। उत्तराखंड के चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतगणना हुई थी। जिसमें 64 फीसद से अधिक लोगों ने मतदान किया था। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। 31 मई को 151 पोलिंग बूथों पर पड़े थे वोट। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में हैं कुल 96213 जिनमें पुरुष वोट 50,171 और महिला वोटर 46042 है। चुनाव में कुल 64 प्रतिशत हुआ है मतदान, कुल 61,576 मतदाताओं ने किया है मताधिकार का प्रयोग।