सोनिया के बाद अब प्रियंका कोरोना पॉजिटिव...

Posted On:- 2022-06-03



नई दिल्ली (वीएनएस)। एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब उनकी बेटी व एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।