मुख्यमंत्री ने गितपहर के शीतला मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2022-06-03



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा तहसील के अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुंचे। यहां ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने माता अंगारमोती माता की आराधना के साथ ही डोकरा देव, एवं पहारिया डोकरा देव की अच्छी वर्षा की कामना कर पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में नीम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया एवं उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक भानुप्रतापपुर मनोज सिंह मंडावी भी साथ थे।