रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में बीते 12 घंटे के भीतर 2 हत्याएं हो गई हैं। देर रात हुए गैंगवार में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में ये गैंगवार हुआ है। जिसमें हरिचंद यादव नाम के शख्स की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी राजू बंजारे और आकाश मरकाम गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में एक बुजुर्ग कारोबारी की सिर कुलचकर हत्या कर दी गई है। कारोबारी का नाम रामचंद्र तारक है। जिसकी सोते हुए सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। ये वारदात राधाकृष्ण मंदिर गली में स्थित घर में हुई है। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात हत्यारे फरार हैं। दूसरी घटना अभनपुर के राधाकृष्ण मंदिर गली में बुजुर्ग की सोते हुए हत्या हुई है। अज्ञात आरोपियों ने बुजुर्ग के घर में घुसकर किसी वस्तु से सिर पर प्राणघातक हमला किया है। जिसमें रामचंद्र तारक नाम के अधेड़ की मृत्यु हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि अभनपुर इलाके में कल देर रात 2 हत्या की वारदात हुई हैं। पहली घटना पुरानी रंजिश के गैंगवार में हुई है। जिसमें हरिश्चंद्र नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। जिसमें पुलिस टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।