रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय में चल रही ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के साथ साथ हर हफ्ते विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल चार जून को सुबह दस से ग्यारह बजे तक पोस्टर मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा की प्रभारी प्राध्यापिका डॉ नुपूर अग्रवाल ने बताया कि यह स्पर्धा पर्यावरण संरक्षण के थीम पर होगी। इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण की रक्षा से सम्बंधित विविध पहलुओं पर पोस्टर बनाना होगा. इसके लिए सामग्री उन्हें स्वयं लेकर आना होगा. विजेताओं को पुरस्कार दिए जायेंगे।