केरल में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं किया जाएगा

Posted On:- 2022-06-03



नई दिल्ली (वीएनएस)। केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिर कहा है कि राज्‍य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं किया जाएगा। वामपंथी लोकतांत्रिक गठबंधन-एल.डी.ए. सरकार के एक साल पूरे होने के सिलसिले में आयोजित समारोह में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का स्‍पष्‍ट मत है कि धर्म के आधार पर नागरिकता तय नहीं की जाएगी।