रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए आदिवासी युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता में छूट को मंजूरी दे दी है। अब बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के आंतरिक क्षेत्रों से भर्ती रैली के माध्यम से सीआरपीएफ में कांस्टेबल के रूप में भर्ती आदिवासी युवाओं को शैक्षणिक योग्यता में विशेष छूट दी जाएगी।
केंद्र सरकार के इस कदम से उम्मीद है कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के अंदरूनी इलाकों के करीब 400 आदिवासी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बुधवार 31 मई 2022 को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।