सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में निकाली गई सायकिल रैली

Posted On:- 2022-06-03



रायपुर (वीएनएस)। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को विश्व सायकिल दिवस सैकड़ों युवाओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई से सायकिल रैली निकाली गई। भारत माता की जय घोष के साथ सैकड़ों युवाओ ने विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाली। स्वामी जी के पूजन के बाद 7.5 किमी यात्रा कर विवेकानंद परिसर में समाप्त हुई।