जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 6 को

Posted On:- 2022-06-03



बेमेतरा (वीएनएस)। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सोमवार 6 जून को संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के दृष्टि-सभाकक्ष में सवेरे 11 बजे आयोजित की गई है। कार्यपालन अभियंता पीएचई एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने समिति के सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।