बिलासपुर ने टाॅस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय

Posted On:- 2022-06-03



रायपुर (वीएनएस)। अंडर-23 इण्टर डिस्ट्रीक्ट एलीट ग्रुप टुर्नामेन्ट 19 मई से शुरू हुआ। रायपुर VS बिलासपुर की टीम के मध्य तीन दिवसीय सेमीफाइनल मैच 3 से 05 जून तक न्यू ग्राउण्ड, कांकेर में खेला जा रहा है। बिलासपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

बिलासपुर की टीम ने पहली पारी में 222 रन, 6 विकेट, 90.0 ओवर में बनाए। बिलासपुर टीम ने बल्लेबाजी करते हुए-मयंक यादव 59 रन, 113 बाॅल, 7 चैका, 0 छक्का, अनुराग मिश्रा 58 रन, 149 बाॅल, 7 चैका, 0 छक्का, सन्नी पाण्डे (नाॅट आउट खेल रहे) 54 रन, 155 बाॅल, 4 चैका, 0 छक्का, दीपक सिंह बघेल (नाॅट आॅउट खेल रहे) 11 रन, 17 बाॅल, 2 चैका, 0 छक्का, पर बनाए।

रायपुर टीम की तरफ से पहली पारी में बाॅलिंग करते हुए-अमितेष पाण्डे 24.0 ओवर, 57 रन, 4 विकेट, आयुश सिंह ठाकुर 10.0 ओवर, 40 रन, 1 विकेट, वरूण सिंह भुई 31.0 ओवर, 46 रन, 1 विकेट, लिए।