कांग्रेस के दूसरे मुख्यमंत्रियों व नेताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले में अलग हैं कि वह जो भी काम करते हैं, उसकी तैयारी वह बहुत पहले से शुरू कर देते हैं, ताकि सफलता व जीत में कोई संदेह न रहे। जीत आसान व सुनिश्चित रहे। हार की जरा भी गुंजाइश न रहे। वह हमेशा पार्टी व अपनी जीत के लिए सोचते हैं,योजाना बनाते हैं,उस पर अमल करते हैं, जनता से फीड बैक लेते रहते हैं कि जनता को फायाद हो रहा है या नहीं। यही वजह है कि वह पार्टी को 2023 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी एक साथ शुरू करने की बात कह सकते है। राज्य के नवसंकल्प शिविर में उन्होंने यह बात कही है। कुछ लोगों को लग सकता है कि यह कठिन काम है लेकिन भूपेश बघेल जब कह रहे है तो इसका मतलब यह है कि यह काम कठिन हो सकता है लेकिन यह हो सकता है। सीएम बघेल न तो बता भी दिया है कि इसके क्या करना है। विधासभा चुनाव पहले होना है तो इसके लिए लोगों को पहले सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है, उसकी उपलब्धियों के बारे में बताना है और केंद्र सरकार की नाकामियों को बताना है। भूपेश बघेल इन दिनों खुद 90 विधानसभा के दौरे पर हैं। वह लोगों से सरकार की यौजनाओं के लाभ,आदि की जानकारी ले रहेहैं। इसस उन्हें पता चल जाएगा कि कमी-खामी क्या है तथा उसे कैसे दूर किया जा सकता है। एक मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने न्याय योजना के नाम से लाभार्थियों का एक बड़ा वोट बैंक बना लिया है। माना जाता है कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह पार्टी को ही वोट देते हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को हिदुत्व के मुद्दे पर कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए खुद की छबि रामवन गमन पथ,कौशल्या माता मंंदिर जीणोध्दार के जरिए बेहतर हिंदू नेता की बना रखी है। इससे उन्हें हिंदुओं के भी वोट मिलेंगे। देश में ज्ञानवापी,मथुरा के नाम पर हिंदुओं को एकजुट किया जा रहा है। इसका लाभ आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को होगा तथा दूसरे दलों को नुकसान होगा। इसी नुकसान बचने लिए भूपेश बघेल ने अपनी छबि बेहतर हिंदू नता की भी बना रखी है। वह जिस क्षेत्र के दौरे में जाते हैं वह उस क्षेत्र के आस्था के केंद्र मंदिर में जरूर जाते हैं। दूसरे कांग्रेस नेताओं की तरह उन्हें मंदिर जाने से कोई परहेज नहीं है। वह खुशी खुशी मंंदिर भी जाते है तथा पूजा अर्चना भी करते हैं। इसलिए उनकी छबि छत्तीसगढ़ में हिंदू छत्तीसगढिय़ा कांग्रेस नेता की बनी हुई है।दूसरे राज्य के कांग्रेस नेता जहां अपनी छबि सेकुलर मुस्लिम समर्थक नेता की बनाने की कोशिश करते है।भूपेश बघेल को ऐसा करन की कोई जरूरत नहीं हैं। क्योंकि छत्तीसगढ़ में मुस्लिम वोट बैंक की कोई राजनीतिक धारणा नहीं है। यहा गिने-चुने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया जाता है। यहां सबसे बड़ा वोट बैंक छत्तीगढि़या वोट बैंक है। इस वोट बैंक को जो अपने से जोड़़ लेता है उसकी जीत तय हो जाती है। इसके बाद जितने वोट बैंक बैं सब छोटे वोट बैंक है। भूपेश बघेल ने इस वोट बैंक को अपने से जोड़े रखने के लिए निरंतर प्रयास किया ।वह सबसे बड़े छत्तीसगढिय़ा नेता माने भी जाते थे लेकिन हाल में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी एक को भी न बनाने से यह वोट बैंक कांग्रेस व भूपेश बघेल से नाराज है। इससे भाजपा को कहने का मौका मिल गया है कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िय़ा नेता नहीं है। वह छत्तीसगढिय़ा नेता होते तो छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य सभा का प्रत्याशी बनवाने के लिए अड़ जाते। वह अड़े नहीं,कोशिश नहीं की इसलिए उनके छत्तीसगढिय़ा नेता होने पर सवालिया निशान तो हमेशा के लिए लग गया है।