जब मुख्यमंत्री ने जागरूक ग्रामीण को दिया धन्यवाद...

Posted On:- 2022-06-03



रायपुर (वीएनएस)। दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात में 13 साल से खुले स्कूल का भवन नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराकर जानकारी लेने एवं जल्द ही भवन निर्माण करवाने की बात कही है, उन्होंने जानकारी देने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद भी दिया।

स्थानीय किसान धरम सिंह नरेटी ने बताया कि उसका एक लाख 13 हज़ार का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण से पूछा कि जाति प्रमाणपत्र बना की नहीं, रामदेव ने मुख्यमंत्री को बताया की उनका जाति प्रमाणपत्र हल्बा जाति का नहीं बन पाया है, पुराना रिकार्ड नहीं मिलने की वजह से हमारे दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि दस्तावेज ना हो तो ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित करने से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा।