संभागीय अधिकारी विभागीय जानकारी के साथ रहेंगे उपस्थित

Posted On:- 2022-06-03



अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 6 जून से सरगुजा संभाग अंतर्गज जशपुर एवं कोरिया जिले के प्रवास के दौरान संभागीय अधिकारियों को सभी अवसरों पर विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहना होगा। उपायुक्त राजस्व सुश्री संतन देवी जांगड़े ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अनुसार स्थलों पर जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निदेश दिए हैं।