बलौदाबाजार,(वीएनएस)।कलेक्टर डोमन सिंह ने आज आदेश जारी करतें हुए सँयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को कसडोल एवं डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) सिमगा नियुक्त किया है। साथ ही कसडोल एसडीएम रहे सँयुक्त कलेक्टर अनुपम तिवारी एवं सिमगा एसडीएम रहे डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी को वापस सँयुक्त जिला कार्यालय में बुलाया गया है।