
दुर्ग (वीएनएस)। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत कार्य करने वाले नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व सायकिल दिवस पर 3 जून को साईकिल रैली का आयोजन सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया । साईकिल रैली का शुभारम्भ, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विजय बघेल ने किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग विधायक अरूण वोरा उपस्थित थे।
युवाओं के जोश को देखते हुए मुख्य अतिथि विजय बघेल ने स्वयं युवाओं के साथ 7.5 किमी साईकिल चलाई। साईकिल रैली महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई से प्रारंभ होकर ग्लोब चौक, सेंट्रल एवेन्यु रोड, सेक्टर 09 अस्पताल चौक, एम.डी. बंगला चौक, जेल तिराहा होते हुए विवेकानंद परिसर, पद्मनाभपुर, दुर्ग में समाप्त हुई ।